{"_id":"5ac1352d4f1c1bed618b4ff9","slug":"91522611501-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून इलेवन रेड क्लब की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून इलेवन रेड क्लब की टीम बनी चैंपियन
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से स्व. अनिल गोदियाल की स्मृति में आयोजित सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता दून इलेवन रेड क्लब ने जीती। रविवार को फाइनल मुकाबले में दून इलेवन रेड क्लब ने दून इलेवन ग्रीन क्लब को 39 रनों से हराया।
फाइनल मुकाबले में दून रेड क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 96 रनों का लक्ष्य रखा। जबकि दून इलेवन ग्रीन की टीम 57 रन पर ही सिमट गई। इस तरह दून इलेवन रेड क्लब की टीम ने 39 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब कब्जाया। मैन ऑफ द सिरीज दून इलेवन रेड क्लब के गौरव नेगी, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दून इलेवन ग्रीन क्लब के नरेंद्र सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यंग कैंट स्पोर्ट्स क्लब मसूरी के राहुल रांगड़ को चुना गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने विजेता टीम को रोलिंग टॉफी और पंद्रह हजार रुपये नगद, उपविजेता टीम को रोलिंग टॉफी और आठ हजार रुपये नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। जबकि समिति की ओर से स्व. अनिल गोदियाल की पत्नी कविता गोदियाल को आर्थिक मदद के तौर पर एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक सौंपा गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सैमुअल चंद्र, एएमपीसी अध्यक्ष सुनील सिलवाल, सुनील पंवार, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष महेश चंद, पुष्पा पडियार, सीपी बलोनी, छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत, मनोरंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।