फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधानों ने किया बीडीसी का बहिष्कार

प्रधानों ने किया बीडीसी का बहिष्कार

Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने किया बीडीसी का बहिष्कार

विज्ञापन
देवाल। राज्य वित्त में कटौती पर नाराजगी जताते हुए प्रधानों ने ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया। प्रधानों की ओर से सदन से बाहर जाने के बाद ब्लाक प्रमुुख ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खस्ताहाल सड़क, पेयजल, शिक्षा और खाद्यान्न की समस्याएं भी अधिकारियों को बताईं।

ब्लाक सभागार में प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली राज्य वित्त की राशि में कटौती कर दी गई है। ऐसे में प्रधान बीडीसी बैठक में मौजूद नहीं हो सकते। इसके बाद सभी प्रधान बीडीसी बैठक से बाहर चले गए। इसके बाद प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की। बैठक में पांच माह से मुंदोली में सरकारी चीनी नहीं मिलने सहित खेता में सरकारी राशन का गोदाम खोलनेे, देवाल-सवाड़, देवाल-मुंदोली-लोहाजंग-वाण मार्ग आदि की मरम्मत करने, झूला पूल ओडर, लिंगड़ी, सुपलीगाड़, हरमल का निर्माण जल्द करने और इन स्थानों पर लगी ट्रालियों को ठीक करने आदि की मांग बैठक में उठाई गई। महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि आबकारी विभाग की शह पर देवाल में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। विभाग शाम छह बजे के बाद भी मोबाइल वैन से शराब बेच रहा है। बैठक में एसडीएम सीएस डोबाल, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह रावत, बीडीओ विक्रम लाल शाह, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्ची राम, पुष्पा नेगी, हीरा पहाड़ी, भगवती परिहार, आशा देवी, मंजू देवी, रविंद्र सिंह, गोपाल सिंह, हिरूली देवी, मदन सिंह, लोनिवि के ईई एसके पांडे, वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed