{"_id":"582b663d4f1c1b39298fe086","slug":"87-percent-of-user-link-their-gas-connection-to-aadhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत ने किया ऐसा काम, बना उत्तराखंड का नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत ने किया ऐसा काम, बना उत्तराखंड का नंबर वन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
प्रदेश में 72 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन से आधार को लिंक करा लिया है। इस मामले में 87 प्रतिशत के साथ चंपावत पहले और 73 प्रतिशत के साथ देहरादून दूसरे स्थान पर है। हालांकि, उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से देहरादून पहले स्थान पर है। वहीं, तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को कनेक्शन से आधार लिंक कराने को 30 नवंबर तक समय दिया है। इसके बाद लिंक नहीं कराने वालों की सब्सिडी लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन पिछले कई माह से लगातार उपभोक्ताओं से अपने गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाने की अपील कर रही हैं। सब्सिडी रोकने की चेतावनी के बाद भी उपभोक्ता लापरवाही करते रहे। लिहाजा तेल कंपनियों ने सख्ती दिखाई और आधार लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी रोक दी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने आधार लिंक करवाने में तेजी दिखाई।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एरिया मैनेजर एसके सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 72 प्रतिशत लोगों ने अपने कनेक्शन से आधार को लिंक करवा दिया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपने कनेक्शन से आधार को लिंक करवाने की अपील की है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन