{"_id":"61ddd0fbb953d65cc356b762","slug":"84-tourists-found-corona-infected-in-yognagri-dehradun-news-drn4014037119","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगनगरी को भारी पड़ रही मेहमान नवाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगनगरी को भारी पड़ रही मेहमान नवाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिन्न प्रांतों से योगनगरी आने वाले पर्यटक स्थानीय लोगों को कोरोना संक्रमण बांट रहे हैं। मंगलवार को मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आने वाले 84 पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
नए साल के आगाज पर 34 पर्यटकों के संक्रमित मिलने के बाद भी देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल प्रशासन ने सबक नहीं लिया। अब इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को संक्रमण के रूप में भुगतना पड़ रहा है। योगनगरी के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब आदि प्रांतों से सैकड़ों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं। यहां सैलानी राफ्टिंग के साथ ही कैंपिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक सैलानी आसपास के मुख्य बाजार, होटल और कैफे आदि स्थानों पर घूम रहे हैं। पर्यटकों के दिनभर घूमने से कई स्थानीय लोग इनके संपर्क में आ रहे हैं।
यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 80 पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गुजरात आदि जगहों के पर्यटक शामिल हैं। बीती सात जनवरी को इन पर्यटकों की आरटी पीसीआर जांच की गई थी। बीते 10 जनवरी रात इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में हरियाणा और दिल्ली के चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं।