फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदूषण नियंक्ष्ऋण बोर्ड ने कसा पेंच तो व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे कपंनी संचालक

प्रदूषण नियंक्ष्ऋण बोर्ड ने कसा पेंच तो व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे कपंनी संचालक

Sat, 04 May 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण  नियंक्ष्ऋण बोर्ड ने कसा पेंच तो व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे कपंनी संचालक
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। नियमों का पालन न करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कई फैक्ट्रियों पर शिकंजा कसा तो इनके संचालक व्यवस्थाएं बनाने में जुट गए। इस कड़ी में कई फैक्ट्री संचालकों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर बोर्ड को फिर से जांच कर सील खोलने की मांग की है।

पिछले दिनों राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मानकों की अनदेखी पर हरिद्वार में सात फैक्ट्रियां सील की थी। जबकि ऊधमसिंह नगर में पांच और देहरादून में दो फैक्ट्रियों पर सील लगाई थी। कई अन्य फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस पर कई संचालक हरकत में आ गए हैं। कई संचालकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को व्यवस्थाएं सुधारने के साथ ही बोर्ड को जांच कर सील खोलने का अनुरोध किया है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि का कहना है कि कई फैक्ट्रियों और कंपनियों ने यह प्रमाणपत्र दिया है कि उन्होंने अपने यहां व्यवस्थाएं सुधार ली हैं। ऐसे में उन्हें फैक्ट्री संचालित करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि फैक्ट्रियों और कंपनियोें का भौतिक सत्यापन कर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed