फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपवास रख कर की मां शैलपुत्र की उपासना

उपवास रख कर की मां शैलपुत्र की उपासना

Sun, 07 Apr 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
उपवास रख कर की मां शैलपुत्र की उपासना
उपवास रख कर की मां शैलपुत्र की उपासना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देवी भक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो गए। भक्तों ने शुभ मुहूर्त में मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में घट स्थापना की। सुबह और शाम मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में माता के भजनों पर भक्त झूम उठे। देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योत जलाईं गईं। सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने उपवास रख कर मंदिरों और घरों में मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की। नवरात्र के मौके पर मंदिरों और सार्वजनिक दुर्गा पंडालों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है।
-- --
पहले दिन की मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्र के पहले भगवती के पहले स्वरूप को शैलपुत्री माता की पूजा की गई। शैलपुत्री माता सती (पार्वती) का ही रूप है। दुर्गा के पहले स्वरूप में शैलपुत्री मानव मन पर आधिपत्य रखती हैं। जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने की शक्ति पर्वत कुमारी मां शैलपुत्री ही प्रदान करती हैं। इनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का फूल रहता है।
विज्ञापन

-- --
आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इस दिन भक्त ध्यानमग्न होकर परमसत्ता की दिव्य अनुभूति मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। मां ब्रह्मचारिणी को तप और विद्या की देवी माना जाता है। इसलिए नवरात्र का दूसरा दिन छात्रों के लिए खास है। मां के इस स्वरूप की आराधना करने वालों की शक्तियां असीमित, अनंत हो जाती हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों को अनंत फल देने वाला है। देवी ब्रह्मचारिणी तप की शक्ति का प्रतीक है। इनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे हाथ में चंदन की माला रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed