फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर हित में आगे आएं स्वयंसेवी संस्थाएं : एमएनए

शहर हित में आगे आएं स्वयंसेवी संस्थाएं : एमएनए

Sun, 30 Dec 2018 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर हित में आगे आएं स्वयंसेवी संस्थाएं : एमएनए
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नगर निगम के 150 सफाईकर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने शहर को स्वच्छ बनाने और दो साल से स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की को प्रथम स्थान दिलाने में सफाईकर्मियों का अहम योगदान बताया। वहीं, मुख्य नगर आयुक्त ने स्वयंसेवी संस्थाओं से शहर के हित में आगे आने का आह्वान किया।

रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित शिविर में दांत, आंख, हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, जनरल फिजिशियन ने सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्त की भी जांच की गई। रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लिहाजा उनका स्वस्थ रहना जरूरी है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सफाईकर्मी 24 घंटे की ड्यूटी कर शहर को स्वच्छ रखते हैं। लिहाजा रोटरी मिडटाउन के मिलकर सफाई कर्मचारियों को जैकेट दिया जाएगा। मुख्य नगर आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से जनहित के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इससे गरीबों और जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ठ, राजीव भटनागर, विकास त्यागी, अक्षय प्रताप सिंह, शालिनी प्रकाश, फराह मलिक, सोनिया गुप्ता, इंदु रावल, श्रीमोहन, डॉ. संजीव गर्ग, डॉ. संगीता गर्ग, अजय भार्गव, डॉ. नवनीत, डॉ. तिलकराज, डॉ. सुधीर चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed