फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश और सेना को राफेल की जरूरत : त्रिवेंद्र

देश और सेना को राफेल की जरूरत : त्रिवेंद्र

Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
देश और सेना को राफेल की जरूरत : त्रिवेंद्र
देश और सेना को राफेल की जरूरत : त्रिवेंद्र
विज्ञापन

ब्यूरोे/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। देश और सेना को लड़ाकू विमान राफेल की जरूरत है। आज अन्य देश अत्याधुनिक हथियारों और लड़ाकू विमानों से लैस हैं, जबकि हमारे पास केवल मिग विमान ही है। अत्याधुनिक लड़ाकू जहाजों का बेड़ा जुड़ने से हमारे साहसी और वीर जवानों को और बल मिलेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री का राफेल विमान खरीदने का निर्णय सही है और उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री के साथ हैं।
ये बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कैनाल रोड स्थित एक फार्म हाउस में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह ‘पराक्रम पर्व’ में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष पूर्व 29 सितंबर को हमारे देश के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 38 आंतकी घुसपैठियों का खात्मा किया था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साहसिक निर्णय था। प्रधानमंत्री के साथ ही देशवासियों को अपने सैनिकों की अदम्य क्षमता, साहस, पराक्रम पर पूरा भरोसा था। इसके साथ ही कूटनीतिज्ञ क्षेत्र में भी हम सफल रहे। प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देश को स्पष्ट संदेश दिया कि बातचीत व बंदूक साथ-साथ नहीं चल सकती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि वहां आतंकी घटनाओं में कमी आई है। वर्ष 2017 में संचालित ऑपरेशन ऑल आउट में भी आतंकियों को खत्म किया गया था। वर्ष 2018 में 150 आतंकी मारे गए। हम कश्मीर समस्या के समाधान की ओर बढ़ रहे हैं। सेना देश रक्षा का कर्तव्य निभा रही है। ऐसे में आमजन को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नादान लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी अंगुली उठाई थी। उनका कहना था कि भाजपा इसे भुना रही है। जबकि प्रधानमंत्री ने हमेशा यही कहा कि हमारे जवानों ने वीरता का कार्य किया है। आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ा हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार भी कर रही कार्य : जोशी
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहीद सैनिक के एक परिजन को नौकरी दिए जाने का प्रावधान किया गया है। सैनिकों की समस्याएं दूर करने के लिए हर जिले में एडीएम स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। देहरादून व हल्द्वानी में सैनिक परिवार के छात्र-छात्राओं के लिए एक-एक आवासीय भवन की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया। इस दौरान कैंट विधायक हरबंस कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजान दास, विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रेमनगर विधायक सहदेव पुंडीर, सेवानिवृत्त ले. ज. आन्नद स्वरूप, सेवानिवृत्त ले. ज. ओपी कौशिक समेत काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

--
मसूरी विधायक ने ली चुटकी
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने संबोधन के दौरान कहा कि पार्षद पुराने हो गए हैं और प्रधान गफलत में हैं। जिसे सुनने के बाद सब हंस पड़े। उन्होंने इसका ये अर्थ निकाला कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम में शामिल ग्रामीण इलाकों के प्रधान खुद का कहां का मानें, यह वे तय नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed