{"_id":"5b7c61dd42c79246553360a0","slug":"81534878173-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। कस्बे के मुख्य बाजार में नहर की पटरी पर बनी दुकानों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया।
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बहादराबाद काली माता तिराहे के पास नहर किनारे सिंचाई विभाग की अस्थायी बनी टिन शेड की दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी दुकान में अंदर फैले अखबारों पर गिर गई जिससे आग फैल गई। बराबर में कोल्ड ड्रिंक की दुकान में रखे फ्रिज के आग लगने के बाद धीरे-धीरे आग अन्य दुकानों में भी फैल गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी । मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक दुकानों में रखा सामान जल चुका था। आग से मुकेश की कोल्ड ड्रिंक की दुकान में तीन लाख, शकील का एक लाख, शहजाद का तीन लाख, यामीन का 40 हजार, सुरेश जायसवाल का 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।