{"_id":"5b33f6b14f1c1bf56e8ba526","slug":"81530132145-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट पहले आएगा पेपर और यूनिक पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मिनट पहले आएगा पेपर और यूनिक पासवर्ड
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से परीक्षा से ठीक 30 मिनट पहले पेपर और यूनिक पासवर्ड भेजा जाएगा। पेपर लीक रोकने के लिए बोर्ड 16 जुलाई से होने जा रहे कंपार्टमेंट एग्जाम में यह प्रयोग करने जा रहा है। इसी माध्यम से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पेपर मंगाए जाएंगे।
इस साल बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक से सीबीएसई की खूब फजीहत हुई थी। तभी तय किया गया कि छात्रों तक पेपर पहुंचाने की प्रक्रिया फुल प्रूफ होनी चाहिए। लिहाजा बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी। अब 16 से 25 जुलाई के बीच होने वाली 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में यह प्रयोग दिखेगा। इसके लिए देशभर के कुछ परीक्षा केंद्रों का चयन बतौर पायलट प्रोजेक्ट किया गया है। इन केंद्रों पर पेपर ई-मेल के माध्यम से परीक्षा से ठीक 30 मिनट पहले भेजा जाएगा।
यह पेपर लॉक होगा और खोलने के लिए यूनिक पासवर्ड अलग से भेजा जाएगा। केवल परीक्षा केंद्र समन्वयक ही इस पेपर को खोलेंगे और इसका एक प्रिंट निकालेंगे। इस प्रिंट की फटाफट फोटोकॉपी की जाएगी। इसके बाद परीक्षा शुरू होने तक पूरी तैयारी के साथ पेपर छात्रों तक पहुंचा दिया जाएगा। सीबीएसई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, योजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी दी जा सकेगी।