फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं माने कर्मचारी, 11 को करेंगे सचिवालय कूच

नहीं माने कर्मचारी, 11 को करेंगे सचिवालय कूच

Wed, 09 May 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं माने कर्मचारी, 11 को करेंगे सचिवालय कूच
नहीं माने कर्मचारी, 11 को करेंगे सचिवालय कूच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मांग को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने सरकार से आरपार की लड़ाई का एलान किया है। मंगलवार को नगर निगम प्रशासक/डीएम के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने 11 मई को सचिवालय कूच का एलान किया है। उन्होंने निवर्तमान मेयर विनोद चमोली पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उधर कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अनेक जगह कूड़े के ढेर लगे हैं गंदगी से शहर का बुरा हाल होने लगा है।
संविदा पदों पर समायोजन की मांग को लेकर मोहल्ला स्वच्छता समिति से जुड़े सफाई कर्मचारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं। उसके साथ ही 759 स्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल होने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मामला बिगड़ते देख नगर निगम प्रशासक/डीएम एसए मुरुगेशन में स्वच्छता समिति के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर हड़ताल खत्म करने को कहा, लेकिन कर्मचारी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े रहे। उन्होंने 11 मई को सचिवालय कूच का भी एलान किया है।
विज्ञापन

संगठन के महामंत्री धीरज भारती ने कहा कि पिछले दिनों जारी शासनादेश में दैनिक, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के समायोजन पर रोक लगाई गई, जो कि उनके हितों से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को संविदा पर समायोजित करने के लिए 22 नवंबर 2016 को शासनादेश जारी हुआ था। उसके बावजूद समायोजन नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। निगम प्रशासन अगर सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार कर देता तो हड़ताल की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने बताया कि निवर्तमान मेयर विनोद चमोली ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन वे अपने वादे से मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश कुमार, सरोज रज, हरिओम, ओम प्रकाश, ओम प्रकाश, पंकज, संजय काला, राजेश कुमार, बबली, सुमन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं इस मामले में अपर आयुक्त नीरज जोशी का कहना है कि 408 सफाई कर्मचारियों के समायोजन के लिए नगर आयुक्त की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सफाई कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया गया है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed