{"_id":"5aca77394f1c1bf1618b649a","slug":"81523218233-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर दुर्घटना के कारण तलाशेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर दुर्घटना के कारण तलाशेगी टीम
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड एजुकेशन (आईआरटीई) की टीम आज से अगले तीन दिन तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों का सर्वे कर दुघर्टना के कारण तलाशेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी भी देगी।
यातायात पुलिस और आईआरटीई की टीम संयुक्त रूप से शहर की सभी प्रमुख सड़कों का सर्वे करेगी। इसकी शुरूआत आज राजपुर रोड से की जाएगी। यातायात पुलिस ने सड़क के जिन प्रमुख दुघर्टना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया है, टीम उनका स्थलीय निरीक्षण करेगी। साथ ही जाम लगने वाले प्रमुख स्थलों का भी सर्वे होगा। राजपुर रोड पर पार्किंग की कमी, ओवरस्पीड वाले इलाकों, विशेष सर्तकता वाले स्थलों का निरीक्षण कर समाधान खोजा जाएगा।
तीन दिन तक टीम अलग-अलग सड़कों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद दो दिन पुलिसकर्मियों को यातायात नियंत्रण की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस सर्वे से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में खासी मदद मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि टीम का प्रमुख फोकस यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और दुघर्टनाओं पर लगाम लगाने पर रहेगा।