फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून मेडिकल कॉलेज में टेली रेडियोलोजी की सुविधा शुरू

दून मेडिकल कॉलेज में टेली रेडियोलोजी की सुविधा शुरू

Sat, 17 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज में टेली रेडियोलोजी की सुविधा शुरू
दून मेडिकल कॉलेज में टेली रेडियोलोजी की सुविधा शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
दून मेडिकल कॉलेज में टेली रेडियोलोजी की सुविधा शुरू हो गई है। शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रदीप भारती गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सक चैंबर में बैठकर रिपोर्ट देख सकेेंगे। मरीज और चिकित्सक दोनों को इससे सुविधा मिलेगी।
दून मेडिकल कॉलेज में टेली रेडियोलॉजी तकनीक से सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट की सुविधा एमके मेडिकेयर सर्विसेज जयपुर की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि यह सुविधा दून मेडिकल कॉलेज के रेडियोलोजी विभाग को नया आयाम देगी। इस तकनीक से कोई भी चिकित्सक अपने चैंबर में बैठे मरीज की रिपोर्ट देख सकेंगे और उसी समय उसका इलाज कर सकेंगे। इससे मरीज को रिपोर्ट के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल और ई-मेल पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

----------
यह है टेली रेडियोलॉजी
टेली रेडियोलॉजी टेली मेडिसिन का एक हिस्सा है जिसमें रेडियोलॉजिकल छवियां प्रेषित कर रेडियोलॉजिस्ट से रिपोर्ट के लिए दूरसंचार सेवाओं का उपयोग किया जाता है। ऐसे क्षेत्रों में जहां रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है, उन क्षेत्रों में रिपोट को उपलब्ध कराने में यह तकनीकी काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनैश्चरी अमावस्या आज, फलदायी होगा शनि का पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
शनैश्चरी अमावस्या 17 मार्च को है। ज्योतिष में शनैश्चरी अमावस्या का बहुत महत्व होता है। शनैश्चरी अमावस्या के दिन ज्योतिष उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती और शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार शनि को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। शनैश्चरी अमावस्या पर शनि का पूजन करना अत्यंत फलदायी होता है। संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन शनि का पूजन करना फलदायी होता है। इसके अलावा शनि पाप करने वालों को किसी न किसी रूप में दंड भी देते हैं। इसलिए उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वे मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देने वाले हैं।

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करें। पहली रोटी गाय को खिलाएं। माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल अर्पित कर सरसों का तेल दीपक और धूप अगरबत्ती अर्पित करें। पीपल की सात बार परिक्रमा करें। शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है। शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed