{"_id":"5aaad4f94f1c1bbd758b5c8e","slug":"81521145081-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी पेपर लीक मामलो को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी पेपर लीक मामलो को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बृहस्पतिवार को डीएवी पीजी कॅालेज में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में छात्र बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में एकत्र हुए थे। इस दौरान छात्रों ने एसएससी पेपर लीक होने की घटना को लेकर नाराजगी जताई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भंडारी ने कहा कि कई दिनों से देश के तमाम छात्र एसएससी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सीबीआई जांच को राजी नहीं हो रही है। एनएसयूआई के प्रदेश सह प्रभारी सन्नी मेहता ने कहा कि सरकार ने युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदेश सचिव आयुष गुप्ता, जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाई, महेशानंद, विजय बिष्ट, हिमांशु रावत, अंजली चमोली, कविता आदि मौजूद रहे।