{"_id":"5a3ebd214f1c1b0e788b48ea","slug":"81514061089-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति बचाने की एबीवीपी की पहल सकारात्मक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति बचाने की एबीवीपी की पहल सकारात्मक
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संस्कृति बचाने को एबीवीपी की पहल सकारात्मक है। आज जितनी तेजी से हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, उस हिसाब से एबीवीपी जैसे संगठन के लिए चुनौतियां और बढ़ी हैं। राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक सौरभ उनियाल ने कहा कि एबीवीपी अपनी संस्कृति को बचाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विद्यार्थी परिषद का मकसद युवाओं के बीच संस्कृति को सहेजकर रखना है। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, प्रांत छात्रा प्रमुख ममता सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.डीके शाही, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र, कला मंच संयोजक देवेंद्र, जिला सहसंयोजक तरुण, जितेंद्र बिष्ट, योगेश घाघट, अंजली सेमवाल, कुलदीप पंत आदि मौजूद रहे।