{"_id":"59567f2c4f1c1b414d8b47d4","slug":"81498840876-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों के विस्तारीकरण की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों के विस्तारीकरण की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने शहरी विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से नगर निकायों में स्वच्छता कूड़ा निस्तारण एवं निकायों के वार्डों के विस्तारीकरण के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसलिए सूचना तत्काल भेजें।
डीएम सोनिका ने जिले के नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार निकाय क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता के लिए पूरे मनोयोग से कार्य किए जाए। जिन्होंने अभी तक कूड़ा निस्तारण के ट्रैचिंग ग्राउंड का स्थल चयन नहीं किए हैं। बैठक में बताया गया कि पालिका टिहरी में 13 वार्डों के स्थान पर जनसंख्या कम होने के कारण अब 11 वार्ड होंगे। चंबा में 4 वार्ड के स्थान पर 9 वार्ड बनेंगे। नरेंद्रनगर में वार्डों की वृद्धि न करके सीमा विस्तार किया गया है। लंबगांव, गजा में 4-4 वार्ड, घनसाली- चमियाला में 7-7 वार्ड, मुनिकीरेती में 4 वार्डों के स्थान पर 11 वार्ड, देवप्रयाग, कीर्तिनगर में 4-4 वार्ड ही रहेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 218 पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया है, जिसमें टिहरी में 14, चंबा में 17, नरेंद्रनगर में 25, कीर्तिनगर में 28, देवप्रयाग में 17, मुनिकीरेती में 27 शामिल हैं। इस मौके पर एडीएम डा. शिवकुमार बरनवाल, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, डीपी भट्ट, राजेंद्र सजवाण आदि मौजूद थे।