फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   8 people rescued from song river trapped while taking bath

ऋषिकेश: सौंग नदी में फंसे छह पर्यटकों समेत आठ लोग रेस्क्यू, रायवाला पुलिस ने की मदद

Wed, 22 Jun 2022 01:54 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Jun 2022 01:54 PM IST
सार

नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, इसलिए थाना प्रभारी ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने रस्सी की मदद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक एक कर गंगा से बाहर निकाला।

विज्ञापन
8 people rescued from song river trapped while taking bath
नदी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण अचानक सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से छह पर्यटकों समेत आठ लोग नदी के बीच टापू पर फंस गए। सूचना पर रायवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सभी लोगों को रस्सी के सहारे नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को बारिश के बाद सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस बीच नदी में नहा रहे छह पर्यटक और दो स्थानीय लोग टापू पर फंस गए। आसपास से गुजरते हुए राहगीरों ने लोगों को टापू पर फंसा देखा तो रायवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी तुरंत टीम के साथ मौके पर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, इसलिए थाना प्रभारी ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने रस्सी की मदद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक एक कर गंगा से बाहर निकाला। थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि टापू से उत्तर प्रदेश के हरदोर्द निवासी सुमित शुक्ला, सत्यम, मुजफ्फरनगर निवासी दीपक, बदायूं निवासी रघुवीर, शाहजहांपुर निवासी सचिन, बिहार के छपरा निवासी  बलराम, रायवाला के निवासी कोमल सिंह चौहान और उनकी पत्नी बबली देवी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सभी नदी में नहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed