फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   8 people died by heavy rain

उत्तराखंड में जानलेवा बारिश, आठ लोगों की मौत

Sun, 20 Jul 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Jul 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
8 people died by heavy rain

लैंसडौन/ऊखीमठ। गढ़वाल में लगातार हो रही बारिश जानलेवा बन गई है। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। लैंसडौन तहसील क्षेत्र के बिचला बदलपुर के नेड़ी गांव निवासी प्रेम सिंह (38) पुत्र बचन सिंह शुक्रवार को किसी काम से दूसरे गांव गया था। देर रात को जब वह गांव नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। शनिवार को प्रशासन और परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। प्रेम सिंह का शव नेड़ी और भयांसू गांव के बीच पड़ने वाले गदेरे से बरामद हुआ। माना जा रहा है कि गदेरे को पार करते समय वह बह गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर स्थित मस्तूरा (दैड़ा) गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

शनिवार को मस्तूरा निवासी नारायण सिंह की पत्नी बसंती देवी (55) घर से कुछ दूर खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थी। करीब एक बजे गांव के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़कता हुआ खेतों में आने से बसंती देवी उसकी चपेट में आ गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से बसंती की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने लील ली पांच जिंदगियां

8 people died by heavy rain

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश कहर बरपाने लगी है। अलग-अलग स्थानों पर मलबे में दबने और नदी-नालों में बहने से पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर पट्टी में गांव मुकंदपुर निवासी अजीम (28) पुत्र मुस्तफा शनिवार दोपहर पथरी नाले में बह गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी।

बाराकोट (लोहाघाट) में दोस्तों के साथ घूमने गए बिजेंद्र थापा उर्फ सुनील (27) पुत्र धीरज थापा एनएचपीसी पावर चैनल में डूब गया। पुलिस के तैराक खबर लिखी जाने तक बिजेंद्र की तलाश में जुटे थे। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि बिजेंद्र के कपड़े और जूते पावर चैनल के तट पर मिले हैं।

नेपाल में बैतड़ी जिले के उदयदेव गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान के गिरने से आन सिंह मेहता (70) और उनकी पत्नी सुना देवी (65) की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि नातिन सपना (3) और नाती विशाल घायल हो गए।

चंपावत में चौड़ा मेहता के तोक सौल कांडा में मकान में मलबा गिरने से नीलावती (70) पत्नी उदय राम की मौत हो गई।

हादसे में दो मवेशी भी मारे गए हैं। किच्छा के कुरईया गांव में लिंटर ढह जाने से परिवार के तीन लोग इसके मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शेर नाले में बाइक और छोटा हाथी बहे

8 people died by heavy rain

कपकोट में उत्तर भारत हाइड्रो पॉवर सरयू फेज थ्री के डोटिला में बनाए गए पॉवर प्रोजेक्ट की सुरंग का एग्जिट प्वाइंट फटने से हुई क्षति का आकलन शनिवार को भी नहीं हो सका। कंपनी ने जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त कपकोट-कर्मी और पोथिंग मार्ग खोल दिया है।

पॉवर हाउस से मलबा नहीं हटने की वजह से बिजली उत्पादन शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका।अल्मोड़ा में तीसरे दिन भी पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। हल्द्वानी में गौला शनिवार को भी पूरे उफान पर रही।

शेर नाले के उफनाने से एक बाइक और छोटा हाथी बह गए। अलबत्ता कोई हताहत नहीं हुआ। बारिश के चलते काठगोदाम के नजदीक कॉलटैक्स में गौला किनारे बना एक मकान बह गया।

परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रशासन ने कॉलटैक्स में नदी किनारे बने मकानों को खाली करा दिया है। (पिथौरागढ़/चंपावत/बागेश्वर/नैनीताल से इनपुट के साथ)

डीआरडीओ के पूर्व निदेशक भी फंसे

8 people died by heavy rain

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नारायण आश्रम का भ्रमण कर लौट रहे रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) के पूर्व निदेशक एवं दिल्ली निवासी एमसी जोशी खेत गांव में मलबे में फंस गए।

एसएसबी की ऐलागाड़ चौकी में तैनात जवानों ने मौके पर पहुंचकर श्री जोशी और उनके परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया। शनिवार को वापसी में तवाघाट-नारायण आश्रम रोड बंद हो जाने के कारण उन्हें पैदल आना पड़ा था

महिला मलबे में दबी, तलाश जारी
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बरसात से ऊखीमठ के पास मस्तूरा में एक महिला चट्टान खिसके से आए मलबे में दब गई। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों के साथ खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है।

इसके अलावा शुक्रवार रात एक महिंद्रा पिकअप त्यूनी से चकरौता जाते हुए क्वानू के पास गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि एक लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed