{"_id":"e05f0ccd986404eef924b1561ec6bb29","slug":"73-inch-long-pigsty-tail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है 'हनुमान' की 73 इंच लंबी शिखा का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है 'हनुमान' की 73 इंच लंबी शिखा का राज
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 18 Apr 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ क्षेत्र में 49 वर्ष मंदिर में रहकर प्रकृति की सेवा और भगवान की भक्ति में रम गए बाबा हनुमान गिरी की 73 इंच की शिखा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
विज्ञापन
मूल रूप से कासगंज क्षेत्र में जन्मे बाबा हनुमान गिरी 1965 से कालागढ़ के निकट बीहड़ जंगलों में स्थित नूनगढ़ के मंदिर में सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रकृति की गोद में पाते हैं सुख
बाबा का कहना है कि प्रकृति की गोद में और भगवान की भक्ति में वह सुख पाते हैं। जंगल के अंदर स्थित मंदिर में 25-30 वर्ष से वह अकेले ही रह रहे हैं।
बाघ, हाथी, गुलदार जैसे खतरनाक जीवों से नूनगढ़ का मंदिर घिरा हुआ है। कई बार तो जंगली जानवर उनके सामने ही मंदिर में आ जाते हैं।
ये है शिखा का राज
अपने लंबी शिखा के बारे में वह बताते हैं कि जंगल में रहकर इसे पानी और आंवला के फलों के रस से भी इसे धोते हैं। तपस्या और भक्ति से कुछ भी संभव है।
बाबा हनुमान गिरी इन दिनों कालागढ़ में नई कालोनी में राजबहादुर भटनागर के निवास पर आए हैं। जहां उनकी शिखा को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रृद्धालुओं का तांता लगा है।