{"_id":"59285e754f1c1b3c65535e19","slug":"72-hours-heavy-rain-alert-in-five-districts-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पांच जिलों में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पांच जिलों में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 May 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लिए आने वाले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 72 घंटे पांच जिलों के लिए खासे नुकसानभरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 28 मई से एक जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। उत्तराखंड में इसका असर 29 मई से शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि 29, 30 और 31 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 29 मई से आगामी 72 घंटे (29, 30 व 31 मई) तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
भारी बारिश और लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी रास्ते बंद हो सकते हैं। कई जगहों पर भूस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम का हाल जानकार ही आगे बढ़ने को कहा है। प्रदेश के मैदानी हिस्सों में भी बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन