फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 घंटे गुफा में की साधना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 घंटे गुफा में की साधना

Sun, 19 May 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 घंटे गुफा में की साधना
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 17 घंटे तक ध्यान गुफा में साधना की। शनिवार को अपराह्न पौने तीन बजे ध्यान गुफा में गए पीएम मोदी रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर में पूजा करते हुए उन्होंने रुद्राभिषेक किया। करीब सवा नौ बजे प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन

पीएम ने तोड़ा सुरक्षा घेरा
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केदारनाथ में दर्शन करने के बाद हाथ हिलाते हुए तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया। इस बीच मोदी हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए तीर्थयात्रियों के बीच पहुंच गए। केदारनाथ में रविवार सुबह पीएम मोदी जैसे ही गुफा से मंदिर में पहुंचे तो पूरी तरह शिव की भक्ति में लीन दिखे। गर्भ गृह में स्वयंभू लिंग के दर्शन के बाद उन्होंने फिर नंदी भगवान के सामने पूजा की। इस बीच सामने बड़ी संख्या में मौजूद तीर्थयात्रियों के हर हर महादेव बोलने पर मोदी ने भी जयघोष किया और हर-हर महादेव बोलते हुए सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए तीर्थयात्रियों के बीच पहुंच गए। हालांकि सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने पीएम को घेर लिया। पीएम मोदी ने केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे सिक्स सिग्मा के चिकित्सकीय दल की भी प्रशंसा की। संस्था के सीईओ ने प्रधानमंत्री को प्रतीक चिह्न भी भेंट किया। प्रधानमंत्री ने चिकित्सकीय दल के साथ फोटो भी खिंचवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed