{"_id":"5cb0f05cbdec2214173a3c3f","slug":"71555099740-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच स्ट्राग रूम में रखी ईवीएम, आईटीबीपी, पीएसी व पु लस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच स्ट्राग रूम में रखी ईवीएम, आईटीबीपी, पीएसी व पु लस तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को देहरादून जिले की 1797 ईवीएम और वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में बने 14 स्ट्रांग रूम में रखवा कर सभी कमरों को सील कर दिया गया है। निगरानी के लिए इन कमरों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही भारी फोर्स भी तैनात कर दी गई है। चकराता के दुर्गम क्षेत्र से शुक्रवार शाम छह बजे ईवीएम और वीवीपैट कॉलेज पहुंची।
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम और वीवीपैट की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इनकी सुरक्षा के लिए आईटीबीपी और पीएसी के अलावा स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है। निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियोें के अलावा स्ट्रांग रूम के आसपास किसी के जाने की सख्त मनाही है। इस दौरान मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परमेंद्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामजी शरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उधर, चकराता के दूरस्थ इलाकों में बनाए गए मतदान केंद्रोें के पीठासीन अधिकारी और मतदानकर्मी शुक्रवार शाम छह बजे ईवीएम और वीपीपैट को लेकर महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। उसके बाद इन मशीनों को जमा कराया गया।