{"_id":"5c799352bdec227376728ffc","slug":"71551471442-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्रों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्रों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
इनोवेशन मॉडल-स्मार्ट इंडिया हैकाथन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को इंजीनियरिंग के छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले हैकाथान में देशभर के 169 संगठन शामिल होंगे। हैकाथान का आयोजन देशभर में एक साथ कई स्थानों पर किया जाएगा।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष एमपी पुनिया ने बताया कि केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथान में इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं उद्योग जगत की विभिन्न सॉफ्टवेयरों से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। दो मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी इंजीनियरिंग के छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि यह नॉनस्टॉप सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रतियोगिता है। इसमें उद्योगों से जुड़ी जटिल समस्याओं के समाधान के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किए जाएंगे। आईटी क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ इस प्रतियोगिता में तैयार होने वाले सॉफ्टवेयर का परीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के संबंध में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी क्रांति सिंह समेत कई अधिकारी दून पहुंच गए हैं।