{"_id":"5c3651dabdec2256dd106aa6","slug":"71547063770-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय महाकुंभ में बुधवार को एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। अंडर-14 बालक वर्ग चक्का फेंक में दीपक हरिद्वार प्रथम, अजीत देहरादून द्वितीय और भूपेंद्र बागेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में साहिल हरिद्वार प्रथम, सुखदेव टिहरी द्वितीय और आयूष बिष्ट ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहे।
ऊंचीकूद प्रतियोगिता में सूरज देहरादून प्रथम, भूपेंद्र ऊधमसिंह नगर द्वितीय और अभिषेक बागेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में अजीत कुमार देहरादून प्रथम, हर्षमोहन उत्तरकाशी द्वितीय और पवन सिंह पौड़ी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका 200 मीटर दौड़ में जसकिरन ऊधमसिंह नगर प्रथम, मनीषा अल्मोड़ा द्वितीय और तृतीय स्थान पर सलोनी पौड़ी गढ़वाल रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहित देहरादून प्रथम, गोपाल ऊधमसिंह नगर द्वितीय तथा दीपांशु पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में गुरमुख सिंह ऊधमसिंह नगर प्रथम, अनुज सिंह उत्तरकाशी द्वितीय और तृतीय स्थान पर नीरज अल्मोड़ा रहे। ऊंचीकूद में गौरव कुमार देहरादून प्रथम, प्रियांशु ऊधमसिंह नगर द्वितीय तथा मुसाहिब टिहरी गढ़वाल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका 200 मीटर दौड़ में प्रियंका रावत पौड़ी प्रथम, मंजू गुप्ता देहरादून द्वितीय और मीना पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में विभूति हरिद्वार प्रथम, शिवानी रुद्रप्रयाग द्वितीय और ललिता मेहरा नैनीताल तृतीय स्थान पर रहीं। बालक 200 मीटर दौड़ में मनोज नैनीताल प्रथम, अजय गौतम ऊधमसिंह नगर द्वितीय, मनीष बिष्ट अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में कमलप्रीत सिंह हरिद्वार प्रथम, मनोज सिंह अल्मोड़ा द्वितीय और कपिल चमोली तृतीय स्थान पर रहे।
विजेताआें को आरसी डिमरी संयुक्त निदेशक युवा कल्याण द्वारा नकद पुरस्कार और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रताप सिंह शाह, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एस के जयराज, विक्रम सिंह नेगी, मुकेश भटनागर, कुमारी शालिनी बिष्ट आदि मौजूद रहीं।