फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान

सात जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान

Sat, 29 Dec 2018 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
सात जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में शीतलहर के चलते सात जिलों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। चार अन्य जिलों में भी पारा शून्य डिग्री तक लुढ़क गया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में जबरदस्त ठंड और गलन हो रही है। वहीं, राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते 10 वर्षों के दौरान दूसरी बार पारा तीन डिग्री से नीचे गिरा है।
प्रदेश में शुक्रवार को ठंड इस सीजन में अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। मसूरी, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई स्थानों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर में पारा शून्य डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजधानी दून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी भीषण ठंड हो रही है। यहां तापमान तीन डिग्री से कम ही बना हुआ है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2011 में पारा 2.6 डिग्री तक लुढ़क गया था। प्रदेश के ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण नए साल से पहले ठंडक और गलन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बहरहाल तापमान में कमी के चलते पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। लगभग सभी इलाकों में ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत सभी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
देहरादून 2.8
पंतनगर -0.2
मुक्तेश्वर -4.5
नई टिहरी -1.2
उत्तरकाशी 00
चमोली -2
मसूरी -1
टिहरी -1
अल्मोड़ा -5
पिथौरागढ़ -1
नैनीताल 2.8
चंपावत 00
हरिद्वार 02


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed