{"_id":"5c1a75b3bdec225712491e9e","slug":"71545237939-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा भुगतान और स्कूलों का पुनर्निर्माण न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा भुगतान और स्कूलों का पुनर्निर्माण न होने पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। क्षेत्र पंचायत जाखणीधार की बैठक में सड़कों के निर्माण से क्षतिग्रस्त भवन, भूमि प्रतिकर भुगतान, क्षेत्र के स्कूलों की मरम्मत, स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती और बिजली की झूलती लाइनों की मरम्मत न होने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया।
ब्लाक प्रमुख मस्ता सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल और लंबे समय से पंचायतों का प्रतिनिधित्व कर रहे जनप्रतिनिधियों का शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा बडोनी ने पिपोला, सैंण समेत ढुंगमंदार क्षेत्र, आशा कैंतुरा ने नेल्डा, रमेश लाल ने मठियाल गांव में झूलते विद्युत लाइन की मरम्मत की मांग उठाई। प्रधान राजेंद्र पुर्वाल ने जीआईसी चंद्रेश्वरसैंण से अनुपस्थित चले रहे प्रवक्ता का स्थानांतरण अन्यत्र करने, दिनेश लाल ने 2016 में प्राथमिक स्कूल के पुनर्निर्माण को मिले 19 लाख 38 हजार को अन्यंत्र शिफ्ट करने पर रोष व्यक्त किया। जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, उम्मेद सिंह रावत ने जीआईसी मंदार, सेमंडीधार, ढुंग, चौदाणा समेत अन्य स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने, विनोद चमोली ने पिपोला से नंदगांव व्यवस्था पर तैनात किए शिक्षक को वापस भेजे, शांति शाह ने गराकोट, विनोद बिष्ट मैराब ने जीर्णशीर्ण बने विद्यालय भवनों का पुनर्निर्माण करने, प्रधान मेहरबान नेगी ने जंगली जानवरों से खेती को बचाने के उपाए, प्रधान बचन सिंह रावत ने कई वर्षो बाद भी भटवाड़ा-कस्तल मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त हुए नहर, हौज का निर्माण, प्रधान महावीर प्रसाद ने देवताधार-मोल्ठा सड़क से क्षतिग्रस्त खेतों का प्रतिकर भुगतान समेत जनप्रतिनिधियों ने बंगद्वारा के खोला-पथियाणा, मठियाली, सैंण-रगड़ा, टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग का मुआवजा भुगतान की मांग की। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र की झूलती विद्युत लाइनों की मरम्मत हेतु विधायक निधि से धनराशि ऊर्जा निगम को दी गई है। कनिष्ठ प्रमुख ममता गुनसोला, प्रधान राजेंद्र कुमाईं, रमेश रतूड़ी, भगवती रतूड़ी, प्रदीप भट्ट, आशाराम थपलियाल, नरेश बलोदी, ज्योति देवी ने क्षेत्र की समस्याएं उठाई। बीडीओ बिजेंद्र रिगोड़ी ने संचालन किया।