{"_id":"5bafc812867a557f365c347d","slug":"71538246674-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सेनाएं हमारा गौरव : निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सेनाएं हमारा गौरव : निशंक
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
गैंडीखाता गांव में शहीद मनोज इंटर कॉलेज विद्यालय में शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य की चर्चा की गई। सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशक ने देश के लिये शहीद हुए जवानों के परिवार और सेवानिवृत्त सैनिकों को फूल माला व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने विधायक स्वामी यतिशवरानंद, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डा. निशंक ने कहा कि हमारी सेना हमारा गौरव है। दो साल पहले सर्जिकल स्ट्राइक जैसा ऑपरेशन करके सेना ने पाकिस्तान को जिस तरह मुंह तोड़ जवाब दिया वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि देश पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों के साथ ही अपने लाल देश पर कुर्बान करने वाले परिवार भी भारत का गौरव है। इस दौरान उन्होंने शहीद मनोज सिंह चौहान के पिता प्यार सिंह चौहान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों और परिवार जयपाल रावत, धर्मा देवी, शकुंतला देवी, पूर्णा देवी, मुंशी देवी, हंसा देवी, तीरथ सिंह, बसंती देवी, जगदीश रावत आदि को को फूल माला पहनाकर उनको सम्मानित किया गया है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने शहीदों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि आज हमारा देश नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने शौर्य दिवस के अवसर पर सभी शहीदों को सलाम करते हुए उनके परिवार को सब सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकारों को कृतसंकल्प बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शहीदों के नाम पर स्मृति पार्क सड़क पुल का नाम रखना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी, आलोक द्विवेदी, आलोक गुप्ता, कुलदीप चौधरी, ओमप्रकाश मुन्ना ठाकुर प्रकाश डोबरियाल, चौधरी निरंजन सिंह, वीरेंद्र पोखरियाल आदि लोग उपस्थित रहे।