{"_id":"5b73471a42c792733a40c69e","slug":"71534281498-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव महापुराण के श्रवण से जीवन और मरण का होता है ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव महापुराण के श्रवण से जीवन और मरण का होता है ज्ञान
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सैनिकों को किया नमन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की ओर से मंदिर में चल रही शिव महापुराण की कथा के सातवें दिन कथा व्यास ललित शाह ने 11 रुद्र अवतारों के बारे में बताया। वहीं शाम को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सीमाओं पर तैनात सैनिकों को नमन किया गया।
कहा कि शिव महापुराण कथा के श्रवण से जीवन और मरण की कला का ज्ञान होता है। पूजा के साथ अच्छे कर्म करना भी आवश्यक है। यदि हम मंदिर जाते हैं और बाहर निकल कर अपने माता-पिता बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते तो ऐसे भगत पर भोले बाबा कभी प्रसन्न नहीं होते। यदि भोले बाबा को प्रसन्न करना है तो सर्वप्रथम घर में बैठे देवतुल्य माता पिता और अन्य बुजुर्गों के साथ ही सेवा करना आवश्यक है। ऐसे भक्त पर ही भोले बाबा शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कथा में 11 रुद्र अवतारों की जानकारी दी।
इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब सीमाओं पर हमारे प्रहरी जागते हैं तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं ऐसे सैनिकों को देशप्रेमियों का शत शत नमन। वहीं सेवादार संजय कुमार गर्ग ने बताया कि बुधवार को शिव महापुराण कथा के बाद मंदिर प्रांगण में तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर रवींद्र पुरी महाराज, दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र, आनंद, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रजनीश यादव, अनुराग गुप्ता, विक्की गोयल, पुनीत मेहरा, अनिल गोयल, अनुराग गोयल, प्रीति गुप्ता, संगीता गुप्ता, मेघा गर्ग, निरुपमा, रोशन जायसवाल, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।