{"_id":"5b58c8854f1c1b54208b5145","slug":"71532545157-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सुभाषनगर में सड़क पर कार पार्किंग करने पर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात-घूसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाषनगर में मंगलवार रात सड़क किनारे एक व्यक्ति ने कार खड़ी कर दी। इस पर उसके पड़ोसी ने एतराज जताया। कार खड़ी करने को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। काफी देर तक दोनों में लात-घूसे चलते रहे। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माने। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सुभाषनगर निवासी निर्दोष त्यागी व तीरथ पाल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
उधर, ट्रक हाईवे किनारे खड़ा करने पर दुकानदार व ट्रक चालक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई।