{"_id":"5af7565f4f1c1bdf408b4dc6","slug":"71526158943-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Updated Sun, 13 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
श्री महावीर सेवा समिति प्रेमनगर की ओर से शनिवार को सनातन धर्म मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे।
शनिवार सुबह प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में पुजारी कृष्ण प्रसाद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। शाम को आयोजित भजन संध्या में भजन गायक वृंदावन मथुरा वाले बाबा चित्र-विचित्र महाराज ने श्री कृष्ण भक्ति से जुड़े कई भजन सुनाए। उनके काली कमली वाला मेरा यार है... बनवारी रे मुरारी रे, तेरी बंसी छेडे़ मुझे... मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाये रखना... आदि भजनों पर देर रात श्रद्धालु झूमे रहे। भजनों से उन्होंने भगवान गणेश की महिमा का बखान भी किया। उनके अलावा अन्य भजन गायकों ने राधा-कृष्ण और मां यशोदा के वात्सल्य पर भी भजन गाए। समिति के अध्यक्ष भूषण भाटिया ने श्रद्धालुओं से नेत्रदान करने की अपील की। कैंट विधायक हरबंस कपूर और डाल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने अतिथियों के रूप में भजन संध्या में शिरकत की। समिति पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कीमत लाल गुलाटी, मन्नू भाटिया, रवि भाटिया, सुभाष माकिन, जगदीश गिरौटी, कंवलजीत सिंह आहूजा, बॉबी भाटिया, विक्की खन्ना, सुभाष चावला, बलदेव चावला, आलोक आहूजा, अवतार किशन कौल आदि मौजूद रहे।