{"_id":"5ae2340f4f1c1b66098b6c2e","slug":"71524773903-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधन हटाओ, निगम बचाओ अभियान एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधन हटाओ, निगम बचाओ अभियान एक से
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ एक मई से ‘प्रबंधन हटाओ निगम बचाओ अभियान’ की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष इंजीनियर राम कुमार के अनुसार राजकीयकरण व एकीकरण के प्रकरण पर सीएम व सीएस की सहमति मिलने के बाद भी प्रबंधन गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसके अलावा डीपीसी के बाद भी पदोन्नति आदेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के इस रवैये से आक्रोशित संघ के पदाधिकारियों ने एक मई से प्रबंधन हटाओ, निगम बचाओ अभियान चलाने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को धरने में रामकुमार, अरविंद कुमार चतुर्वेदी, अरविंद सजवाण, अजय बैलवाल, भजन सिंह, हरीश जोशी, अशोक कुड़ियाल, सौरभ यार्मा, गीता रावत, जसप्रीत सिंह, रविंद्र नेगी, रविंद्र चौहान, भीम निराला आदि मौजूद रहे।