फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण : नोडल अफसरों की जवाबदेही तय

स्वच्छ सर्वेक्षण : नोडल अफसरों की जवाबदेही तय

Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण : नोडल अफसरों की जवाबदेही तय
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चार जनवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत हो गई। देशभर के 4041 शहरों में सर्वे होना है। वहीं, सर्वेक्षण टीम के देहरादून पहुंचने से पहले नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, राजधानी के सर्वे के लिए अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। बृृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पहले चरण का सर्वे नागरिक सुविधाओं के सुधार की दिशा में नगर निगम की प्रगति पर होगा। इसकी जवाबदेही नोडल अधिकारियों की होगी।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सर्वे चार हजार अंकों पर होगा। पिछले वर्ष दून की 316वीं रैकिंग थी, लेकिन इस साल नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं की दिशा में प्रगति की है। लिहाजा देहरादून को टॉप रैकिंग में लाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। नगर आयुक्त ने कहा कि सर्वे का पहला चरण नगर निगम पर आधारित है। 1400 अंकों के इस चरण में छह घटक होंगे। कूड़ा संग्रहण और परिवहन के सर्वे में 420 अंक होंगे और 13 सवाल पूछे जाएंगे। इसके नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त रवींद्र कुमार दयाल, सहायक नोडल अधिकारी सफाई निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान और जेई नरेश कुमार बनाए हैं। दूसरा घटक प्रसंस्करण और निस्तारण होगा। 350 अंकों के इस सर्वे में आठ सवाल होंगे।
विज्ञापन

इसके नोडल अधिकारी वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके सिंह और सहायक नोडल अधिकारी आशीष कठैत बनाए गए हैं। स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त शहर का तीसरा घटक 420 अंकों का होगा। इसके नोडल अधिकारी वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कैलाश गुंज्याल और सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता वेद प्रकाश एवं सफाई निरीक्षक खुशीराम बनाए गए हैं। आईईसी और जागरुकता घटक में नायब तहसीलदार नरेश चंद्र नौटियाल को नोडल अधिकारी और सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। क्षमता संवर्धन घटक 70 अंक मिलेंगे। इसके नोडल अधिकारी आईटी अधिकारी मनीष पंत और सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सफाई निरीक्षक राजेश पंवार को सौंपा गया है। नए प्रयोगों की नोडल अधिकारी रचना पायल और सहायक नोडल अधिकारी मनीष दरियाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दूसरा और तीसरा चरण
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि दूसरे चरण में स्वतंत्र मूल्यांकन 1400 अंकों का होगा और इसके नोडल अधिकारी का दायित्व भवन कर अधीक्षक धर्मेंद्र पैन्यूली को सौंपा है। सहायक नोडल अधिकारी कर निरीक्षक अनिरुद्ध चौधरी और सफाई निरीक्षक मनोज कुमार हैं। 1200 अंकों का तीसरा चरण नागरिक प्रतिक्रिया होगा। इसका दायित्व सामाजिक अधिकारी रमेश चौहान और सफाई निरीक्षक विश्वनाथ चौहान एवं मनोज कुमार को सौंपा गया।
--
इन्फोग्राफिक के लिए
4041 शहरों में होना है सर्वे देशभर में
316वीं रैकिंग थी पिछले वर्ष देहरादून की
1400 अंकों का है सर्वे का पहला चरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed