{"_id":"5a36d44f4f1c1bee688c25da","slug":"71513542735-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप आज से
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप आज से
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से लाइन जीवनगढ़ स्थित सैपियंस स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय 17वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान करेंगे। प्रतियोगिता में राज्य के सभी 13 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
रविवार को आयोजन समिति के लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार कर लिया गया है। कई जिलों की टीमें देर शाम विकासनगर पहुंच गई। चैंपियनशिप का आयोजन बालक और बालिका वर्ग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अंतिम दिन 20 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन होगा। जिसमें स्पर्श मंच, धूमसू कला मंच, जय महासू बिस्सू कला मंच, हारुल मंच, जागृति लोक कमल मंच के कलाकारों के साथ लोक गायिका रेशमा शाह, धर्मेंद्र परमार कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान और जिला वालीबॉल संघ के सचिव सचिन सेमवाल ने बताया कि पहली बार क्षेत्र के राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े विरेंद्र चौहान, रणवीर सिंह, आनंद सिंह, स्वराज चौहान, राजेंद्र अग्रवाल, रणवीर तोमर, रमेश नेगी, हुकुम सिंह तोमर, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।