फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना आईडी के नहीं मिलेगा कमरा

बिना आईडी के नहीं मिलेगा कमरा

Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बिना आईडी के नहीं मिलेगा कमरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
रविवार से शुरू हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर आतंकी साए के मद्देनजर धर्मशालाओं में ठहरने के लिए आईडी प्रूफ देना होगा। इसके बिना किसी भी कांवड़िये या यात्री को कमरा नहीं मिलेगा। देवभूमि धर्मशाला प्रबंधक की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

उत्तरी हरिद्वार की धर्मशाला प्रबंधक समिति ने सभी धर्मशाला प्रबंधकों से कांवड़ मेले के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और आईडी प्रूफ के बाद ही बाद ही यात्रियों को ठहराने की सलाह दी है। देवभूमि प्रबंधक सभा की बैठक सुथरे शाह धर्मशाला में डा. राकेश गोयल की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि पवित्र कांवड़ जल लेने आने वाले कांवड़ियों के साथ में कांवड़ियों का रूपधारण कर बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व, उठाईगिर, जेबकतरे तथा अन्य अपराधी भी आते हैं। कांवड़ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी धर्मशाला प्रबंधकों को सावधान रहकर आईडी प्रूफ लेकर ही धर्मशाला में यात्रियों को कमरा देने को कहा गया है। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक राजेंद्र राय के नेतृत्व में कांवड़ मेला में धर्मशाला प्रबंधक सभा का सुरक्षा दस्ता गठित किया गया है। इसके साथ ही ज्वालापुर से सप्तऋषि आश्रम तक पवन यादव, श्रीराम शर्मा, राजीव अग्रवाल, पं. जसराम दामोदर मित्तल, राजेश अवस्थी, डा. राकेश गोयल, लालजी यादव एवं विनोद सैनी को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। अध्यक्ष डा. राकेश गोयल ने कहा कि धर्मशाला प्रबंधकों की सजगता के धर्मशालाओं में चोरियों की काफी कमी आई है। बैठक में ओंकार राय, राज सिंह, भुवन चंद पुनेठा, राजीव अग्रवाल, स्वामी विजयानंद, राजेंद्र शर्मा, जयशंकर आचार्य, वेद प्रकाश मिश्रा, विनोद कुमार, घनश्याम शर्मा ने भाग लिया। इधर, धर्मशाला प्रबंधक समिति भूपतवाला के अध्यक्ष महंत श्यामपुरी एवं महामंत्री गोपाल सिंघल ने भी अपने क्षेत्र के धर्मशाला प्रबंधकों को कांवड़ मेला में अधिक सतर्कता बतरने और धर्मशाला में ठहरे किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना देेें और आईडी प्रूफ लेकर ही धर्मशाला में कांवड़ियों सहित अन्य यात्रियों का ठहराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed