फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 year old woman raped in Uttarakhand

70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, अर्धनग्न अवस्था में मां को देख सकते में आया बेटा

Mon, 27 Nov 2017 08:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 27 Nov 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
 70 year old woman raped in Uttarakhand
rape - फोटो : demo

घर में अकेली 70 साल की वृद्धा को हवस का शिकार बना लिया गया।आधे घंटे बाद जब बेटा घर लौटा तो मां को अर्धनग्न अवस्था में गिरी देख सकते में आ गया और फिर...

विज्ञापन


इस घिनौने कृत को तब अंजाम दिया गया जब वृद्ध का बेटा बाहर गया था। उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के बनभूलपूरा स्थित आवास में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


अभियुक्त दिलशाद ने उच्च न्यायालय में अपील दायर कर दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला जज की ओर से 20 मई 2017 के आदेश को चुनौती दी थी। जिला अदालत ने अभियुक्त को 15 साल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के घर गया था भाई, आधे घंटे बाद लौटा तो ...

 70 year old woman raped in Uttarakhand
rape - फोटो : Demo

हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने 17 मई 2016 को हल्द्वानी थाने में दिलशाद के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि उसकी 70 वर्षीय मां घर पर थी। वह बगल में ही अपनी बहन के घर गए थे।

आधे घंटे में लौटे तो मां अर्धनग्न अवस्था में गिरी थी। दिलशाद भागने की कोशिश कर रहा था। अतिरिक्त जिला न्यायालय ने दिलशाद को 15 वर्ष की सजा सुनाई। इस आदेश को उसने उच्च न्यायालय में अपील के माध्यम से चुनौती दी।

सुनवाई के दौरान दिलशाद के अधिवक्ता दीप चंद्र जोशी ने न्यायालय को बताया कि पीड़िता का छह महीने बाद ही देहांत हो गया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में विरोधाभास है। खंडपीठ ने साक्ष्य के अभाव में अभियुक्त दिलशाद को बरी कर दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed