{"_id":"67574286d96462aaa20926c4","slug":"70-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-dehradun-news-c-5-1-drn1031-566650-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 70 हजार रुपये
विज्ञापन
मदद के बहाने एटीएम कक्ष में घुसे शातिर ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदल दिया। खाते से 70 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित को जब इसका पता चला तो उन्होंने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
ठगी का शिकार राकेश कुमार निवासी रामनगर, लक्खीबाग हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह चार दिसंबर को पत्नी का डेबिट कार्ड लेकर सहारनपुर चौक के पास एटीएम से पैसे निकालने गए थे। जैसे ही कार्ड स्वैप करना चाहा तो कार्ड फंस गया। कई बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। उसके बाद पीछे से एक युवक आया और मदद करने को कहा। राकेश कुमार तैयार हो गए और एटीएम से पीछे हट गए। थोड़ी देर बाद युवक ने डेबिट कार्ड दे दिया। राकेश डेबिट कार्ड लेकर घर आ गए। घर पहुंचने के बाद फोन पर मैसेज आया कि उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाले गए हैं। तब राकेश कुमार को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एटीएम कक्ष की वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।