फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   7 feet snow in kedarnath dham.

केदारनाथ में अभी भी 7 फीट तक बर्फ

Wed, 25 Feb 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 25 Feb 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
7 feet snow in kedarnath dham.

केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड पर जमा करीब सात फीट बर्फ हटाने का काम जोरों पर है। स्नो ब्लोवर और ट्रैक्टर की मदद से बर्फ को साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन


15 दिसंबर से 18 फरवरी के बीच हुई बर्फबारी से केदारनाथ में हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक छह से सात फीट बर्फ जमा है। निम ने बर्फ को काटकर हेलीपैड से मंदिर और बेस कैंप तक जाने का रास्ता तैयार किया है।
विज्ञापन


चार दिन से एमआई-26 हेलीपैड की सफाई का काम चल रहा है। स्नो ब्लोवर के साथ धाम में निम के मजदूर भी बर्फ साफ करने में जुटे हैं। निम के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हेलीपैड पर जमा बर्फ बुधवार तक साफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मंदाकिनी नदी की सफाई का कार्य भी जारी रहा। जेसीबी की मदद से बोल्डर हटाए जा रहे हैं। मंगलवार को निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल बेस कैंप गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

दूसरी ओर, केदारनाथ में अतिरिक्त 75 कॉटेज निर्माण के लिए मंगलवार को जीएमवीएन के चार सदस्यीय मैकेनिक दल ने जायजा लिया। 50 कॉटेज धाम में और 25 कॉटेज लिनचौली में बनेंगे।

धाम में छाए रहे दिनभर बादल

7 feet snow in kedarnath dham.

मंगलवार को केदारनाथ में दिनभर बादलों की सूरज के साथ आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। इस दौरान कई बार शीत हवाएं भी चलती रही। धाम में अधिकतम तापमान 4.2 और न्यूनतम माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

देवप्रयाग आई आयरलैंड की टीम
देवभूमि में शांति की खोज के लिए आयरलैंड की 70 सदस्यीय टीम देवप्रयाग आई है। देवभूमि भ्रमण पर आई टीम ने संगमतट पर पूजा कर तिल, गुड़, शहद, कपड़े और सोने चांदी के कृत्रिम आभूषणों को गंगा में विसर्जित किया। आयरलैंड की टीम ने एक क्विंटल आटा गूंथकर मछलियों को खिलाया। टीम शाम को होने वाली गंगा आरती में भी शामिल होगी।

केदारनाथ हाईवे एक घंटे बाधित
केदारनाथ हाईवे बांसबाड़ा में मंगलवार को अपराह्न पौने तीन बजे रोलर फंसने से एक घंटे बाधित रहा। बड़ी मशक्कत के बाद रोलर को थोड़ा आगे बढ़ाकर करीब 3.50 बजे छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। बड़े वाहनों की आवाजाही अभी शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed