फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   7 children injured and one died by thunderbolt

आठ बच्चों पर गिरी बिजली, एक की मौत

Mon, 08 Sep 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता, त्यूनी Updated Mon, 08 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
7 children injured and one died by thunderbolt

देहरादून के चकराता में जंगल में पशु चराने गए एक ही गांव के आठ बच्चों पर बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। वज्रपात में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई तथा सात बच्चे घायल हो गए।

घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को तत्काल दून रेफर कर दिया गया है। पांच बच्चों का सीएचसी चकराता में इलाज चल रहा है। आठ बच्चों पर बिजली गिरने से गांव में कोहराम मच गया है। मृत बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चकराता तहसील अंतर्गत बंगार ग्राम पंचायत के सकनाई खेड़ा के आठ बच्चे रविवार को धारनाधार जंगल में पशु चुगाने गए थे। शाम तीन बजे अचानक बारिश होने लगी। आसमान में जोर-जोर से बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के सभी बच्चे एक पेड़ की ओट लेकर खड़े हो गए।

विज्ञापन

पेड़ के नीचे खडे थे तभी गिरी बिजली

7 children injured and one died by thunderbolt

पेड़ की आड़ लेकर बचने के लिए खड़े हुए उन बच्चों को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि जिस पेड़ के नीचे वो सहारे के लिए खड़े हुए हैं वहीं पर उन पर कहर गिरने वाला है। शाम चार बजे के करीब बच्चों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी।

वज्रपात से कुलदीप (12), रणवीर सिंह (11) दोनों पुत्र मन्नू, मनीषा (13), विनोद (11), प्रदीप (9), आशीष (6) चारों पुत्र सैमसू, रविना (11) पुत्री मदिया और राकेश (14) पुत्र मदिया घायल हो गए। आननफानन में परिजन सभी को लेकर चकराता पहुंचे। डाक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।

मनीषा और राकेश की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों का चकराता में ही इलाज चल रहा है। मृतक कुलदीप सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था और पांचवीं का छात्र था।

प्रधान सुनीता देवी और पूर्व प्रधान केशव सिंह चौहान ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम अशोक कुमार पांडेय ने कहा राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed