{"_id":"6532c2e6810a4bb084096696","slug":"68-samples-of-childrens-syrup-capsules-and-tablets-sent-for-testing-dehradun-news-c-5-1-drn1030-270958-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बच्चों के सिरप, कैप्सूल और गोलियों के 68 सैंपल जांच के लिए भेजे, थम नहीं रहा नकली दवाओं का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बच्चों के सिरप, कैप्सूल और गोलियों के 68 सैंपल जांच के लिए भेजे, थम नहीं रहा नकली दवाओं का कारोबार
Sat, 21 Oct 2023 02:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:49 PM IST
सार
नकली और अवैध दवाओं का कारोबार थम नहीं रहा है। पिछले एक सप्ताह में 63 मेडिकल स्टोर की जांच की गई है। इसमें 68 दवाएं संदिग्ध पाई गईं। इन दवाओं में खांसी, बुखार, एंटीबायोटिक, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कीड़े मारने की दवा, खाना पचाने वाली दवा, एसिडिटी की दवाओं की जांच होगी।
विज्ञापन
syrup, सिरप, दवा, Medicine
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औषधि विभाग इन दिनों संदिग्ध दवाओं की जांच कर रहा है। शुक्रवार को 68 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें बच्चों और बड़ों के 10 सिरप, 15 कैप्सूल और गोलियां शामिल हैं। बता दें कि शहर में नकली और अवैध दवाओं का कारोबार थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 63 मेडिकल स्टोर की जांच की गई है। इसमें 68 दवाएं संदिग्ध पाई गईं। इन दवाओं में खांसी, बुखार, एंटीबायोटिक, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कीड़े मारने की दवा, खाना पचाने वाली दवा, एसिडिटी की दवाओं की जांच होगी। एक महीने में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Shardiya Navratri 2023: प्रशासनिक तंत्र की मर्दानी, आधी आबादी की उम्मीद...पढ़ें इन महिलाओं की कहानी
विज्ञापन
नोएडा में बन रहा सिरप अधोमानक पाया गया था
पिछले दिनों नोएडा सेक्टर 67 स्थित दवा कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड में बने खांसी के डॉक 1 मैक्स कफ सीरप से उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद फैक्टरी बंद कर दी गई। नोएडा के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि दवा अधोमानक पाई गई थी। दवा में वो केमिकल भी पाए गए जो दवा में नहीं होने चाहिए थे। ऐसे में सीरप बनाने वाली फैक्टरी बंद कर दी गई है।