{"_id":"5a41fe214f1c1b0b788b4f2e","slug":"66th-all-india-police-athletics-championship-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में राष्ट्रीय पुलिस खेल का आगाज, देशभर के 1119 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में राष्ट्रीय पुलिस खेल का आगाज, देशभर के 1119 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
केके पॉल
- फोटो : anil dogra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में 66वें राष्ट्रीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार को हो गया। राज्यपाल केके पॉल ने ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में 28 राज्यों के 1119 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को उद्घाटन कार्यक्रम में पीएसी बैंड की धुन पर राष्टगान की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए गए।
विज्ञापन
सभी प्रतिभागी टामों के खिलाड़ियों ने द्वारा किए गए मार्चपास्ट की सलामी मुख्य अतिथि राज्यपाल केके पॉल ने ली। पुलिस लाइन स्थित मैदान में पूर्वाह्रन 11 बजे राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को टीमों ने मार्च पास्ट का रिहर्सल किया। उत्तराखंड पुलिस खेल बोर्ड के सचिव व एडीजी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। ट्रैफिक निदेशालय के एआईजी केवल खुराना, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी प्रदीप राय और एएसपी सीबीसीआईडी श्वेता चौबे आदि इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।