फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   64 percent candidates left the enforcement officer exam

Dehradun News: 64 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी इंफोर्समेंट ऑफिसर की परीक्षा

Mon, 03 Jul 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
64 percent candidates left the enforcement officer exam
इंफोर्समेंट और एकाउंट ऑफिसर की परीक्षा रविवार को दून के 48 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक प्रथम पाली में हुई। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 64 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर छात्रों की जांच हुई। उनके मोबाइल फोन और बैग समेत अन्य उपकरण जमा करवा लिए गए। जांच के बाद छात्रों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि देहरादून के 48 परीक्षा केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग धौलपुर हाऊस शाहजहां रोड नई दिल्ली की ओर से यह परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 19821 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 7076 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए, जबकि 12745 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed