फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   64 cricketer shortlist for under-19 team

अंडर-19 टीम के लिए 64 क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट

Sat, 07 Sep 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
64 cricketer shortlist for under-19 team
देहरादून। प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए दून से कुल 64 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शुक्रवार को तीसरे और अंतिम चरण के ट्रायल के बाद जिले के 64 क्रिकेटरों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि तनुष क्रिकेट एकेडमी में बुधवार चार से छह सितंबर तक अंडर-19 टीम के ट्रायल हुए। ट्रायल में कुल 225 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया, जिनकी तीन चरणों में स्क्रीनिंग की गई। शॉर्टलिस्ट क्रिकेटर अब गढ़वाल और कुमाऊं जोन स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल में शामिल होंगे। ट्रायल में पंकज शर्मा व अरुण सिंह ने चयनकर्ता और कुमार थापा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। ट्रायल में नीनू सहगल, अनिल डोभाल, अशोक गुप्ता, मनोज चौहान समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव महिम वर्मा ने बताया कि सभी जिलों में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले दो-तीन दिनों में जोन स्तर के ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जोन स्तर पर चुने जाने वाले क्रिकेटरों को राज्य स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसी ट्रायल के आधार पर 10 दिवसीय अभ्यास शिविर के लिए 30 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा। अभ्यास शिविर के दौरान ही अंडर-19 की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारिश से टले ट्रायल
बारिश के कारण शुक्रवार को सीनियर क्रिकेट टीम के ट्रायल नहीं हो सके। रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। तीन दिवसीय ट्रायल में गढ़वाल मंडल के 58, कुमाऊं मंडल के 47 और बोर्ड ट्रॉफी के करीब 80 क्रिकेटरों को शामिल होना था। अब ट्रायल की प्रक्रिया शनिवार व रविवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed