फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   64 arrested going to cm vijay bhuguna home

सीएम का दरवाजा खटखटाया तो हुई गिरफ्तारी

Fri, 01 Nov 2013 07:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Nov 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
64 arrested going to cm vijay bhuguna home

उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा के आवास में जा रहे 64 शिक्षा मित्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर पिछले 517 दिनों से आंदोलनरत शिक्षा आचार्यों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


गुस्साए शिक्षा आचार्यों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूरे दिन सिद्धोवाला में बैठाए रखने के बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से हुई नोकझोंक
गिरफ्तारी के दौरान शिक्षा आचार्यों की पुलिस से नोक झोक हुई। इस बीच एक शिक्षा आचार्य घायल हो गया। राजधानी में विभिन्न जनपदों से एकत्र हुए शिक्षा आचार्यों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्व में कुछ शिक्षा आचार्यों को शिक्षा मित्र के रूप में समायोजित किया जा चुका है।

बीस महिलाएं को भी पकड़ा
उन्होंने कहा कि शिक्षा आचार्यों की लगातार अनदेखी हो रही है। अधिकारियों और मंत्रियों के आश्वासन पर आश्वासन के बावजूद उन्हें समायोजित नहीं किया गया। परेड ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किए गए शिक्षा आचार्यों जिसमें 44 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं को सिद्धोवाला ले जाया गया।


प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महामंत्री परवेंद्र कुमार, खेम सिंह, मोहम्मद शमशाद, रामकृष्ण ममगाई, बीना देवी, प्रहलाद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed