फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   616 cadets pass out from indian military academy.

IMA से निकले 616 जाबांज, बढ़ाएंगे सेना की शान

Sun, 14 Jun 2015 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Jun 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
616 cadets pass out from indian military academy.

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 616 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। अफगानिस्तान और अन्य मित्र देशों के 71 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धोवन ने परेड की सलामी ली। सुबह ६.४५ बजे मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। एडवांस कॉल के साथ ही देश के भावी कर्णधार परेड के लिए पहुंचे। परेड कमांडर ईशान सिंघल ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


‘भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम’ आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट हर शख्स के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार कर रहे थे। अंतिम पग पार करने के दौरान युवा सैन्य अधिकारियों पर हेलीकॉप्टरों के जरिए पुष्प वर्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियों के लिए तैयार रहें सैन्य अफसर: नेवी चीफ

616 cadets pass out from indian military academy.

नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धोवन ने परेड की सलामी लेने के बाद ने कहा कि नव सैन्य अधिकारी परंपरागत और गैर परंपरागत चुनौतियों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉरमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।

ईशान को स्वार्ड ऑफ ऑनर
ईशान सिंघल को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। अजय कुमार पाठक को स्वर्ण और आशीष कपूर को रजत पदक मिला। नवीन जानू को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

सिल्वर मेडल (टीजी) अंशुमान ए बिष्ट ने हासिल किया। मालदीव के अली शरीफ सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed