फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग

Sat, 04 May 2019 11:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग
प्रतीकात्मक

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


व्यावसायिक बिजली कनेक्शन सिर्फ ऑनलाइन होने की प्रक्रिया से परेशान उपभोक्ताओं ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय उन्हें न सिर्फ साइबर कैफे वालों को 300 रुपये का भुगतान करने पड़ रहे हैं वरन यूपीसीएल की वेबसाइट आए दिन बंद होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। उपभोक्ताओं ने इस संबंध में नियायक आयोग अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन को सौंपा है।


आरकेडिया प्रेमनगर की पूर्व उप ग्राम प्रधान गीता बिष्ट की अगुवाई में नियायक आयोग पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि व्यावसायिक बिजली कनेक्शन सिर्फ ऑनलाइन देने की जो व्यवस्था की गई है उससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताआें की मांग है कि एक से लेकर पांच किलोवाट तक के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के साथ साथ पुराने आवेदन फार्म व सभी जरूरी कागजात कार्यालय में जमा कराने वाली व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाए। मामले में एमके जैन ने यूपीसीएल अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed