{"_id":"5c6080ecbdec22094a2c829c","slug":"61549828332-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सिखाए कविता लिखने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सिखाए कविता लिखने के गुर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वसंत पंचमी के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में रविवार को आविर्भाव सरस्वती काव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को कविता लिखने के गुर सिखाए गए।
संस्थान के हेलन केलर सभागार में आयोजित कार्यशाला में कवियों ने बच्चों को कविता लिखने के साथ ही स्वरचित कविता भी सुनाई। इस अवसर पर स्थान के निदेशक नचिकेता राउत ने बताया कि संस्थान के बच्चों को हर सुविधा मुहैया कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा टीचिंग लर्निंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को मुहैया कराई की शिक्षा की परीक्षा ली गई।