फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा एक जून से

आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा एक जून से

Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा एक जून से
आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा एक जून से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय की प्रवेश परीक्षा राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक और दो जून को होगी। मुख्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में कक्षा आठ के लिए केवल वे ही छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे, जिनके माता-पिता सामान्य रूप से उत्तराखंड में निवास कर रहे हों। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2020 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म दो जनवरी 2007 से पहले और एक जुलाई 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि अगले शैक्षिक सत्र के लिए छात्र प्रवेश के समय एक जनवरी 2020 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा सात में अध्ययनरत हो या कक्षा सात उत्तीर्ण कर चुका हो। लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान विषयों में होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के बौद्धिक ज्ञान एवं व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार चार अक्टूबर को होगा। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जो प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे। साक्षात्कार के स्थान, समय की सूचना सितंबर के पहले सप्ताह में दी जाएगी। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए सामान्य जाति के अभ्यर्थियोें को 600 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 555 रुपये का बैंक ड्रॉफ्ट कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन, देहरादून के नाम से भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है। अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय से प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे। बाजार से मिलने वाले आवेदन पत्र या छायाप्रति नहीं स्वीकार की जाएंगे। आवेदन पत्र दो प्रतियों में देना होगा, जिसके साथ अभ्यर्थी की दो पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित प्रमाणपत्र, उत्तराखंड राज्य के मूल निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को 31 मार्च तक पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed