फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पपनै अध्यक्ष और चौधरी दोबारा चुने गए महामंत्री

पपनै अध्यक्ष और चौधरी दोबारा चुने गए महामंत्री

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पपनै अध्यक्ष और चौधरी दोबारा चुने गए महामंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अधिवेशन के दौरान हुए प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में कमल पपनै को दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष और अशोक चौधरी को महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे रोडवेज कर्मचारियों के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे।
आईएसबीटी परिसर में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नवें द्विवार्षिक अधिवेशन में 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें देहरादून के साथ ही टनकपुर और नैनीताल रीजन के सभी डिपो के हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में पहले प्रदेश की नई कार्यकारणी का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री समेत तमाम पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। कमल पपनै अध्यक्ष, अशोक चौधरी महामंत्री और उदयवीर सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके अलावा डीएन शुक्ला संरक्षक, बलदेव सिंह, अरुण सिंह, हरीश जोशी उपाध्यक्ष चुने गए। जमील खां उप महामंत्री, हरीश जोशी, आरएस नेगी, परवेज जफर संयुक्त मंत्री, केपी सिंह संगठन मंत्री, विपिन कुमार प्रांतीय प्रवक्ता, यशपाल सिंह कोषाध्यक्ष, दीपक शाह प्रांतीय सचिव मनोनीत हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा अबरार अहमद, एसपी सिंह, सुनील जोशी, सोहनलाल गुप्ता, राज सिंह राठी, रामपाल शर्मा, दयाल जोशी, नवीनचंद लोहनी, ललित पांडे, कोमल सिंह बिष्ट, अख्तर चौधरी, जितेंद्र कुमार, रमेश वर्मा, मनोज मिश्रा, नरेश पाल को सदस्य बनाया गया। इसके बाद द्विवार्षिक प्रांतीय कार्यकारिणी वर्ष 2018-2020 के सदस्यों ने शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि यूनियन हमेशा की तरह कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही उसके समाधान का भी प्रयास करेगी। महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के मुद्दों के लिए आंदोलन जारी रहेगा। चुनाव अधिकारी मामराज अग्रवाल ने प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed