{"_id":"5b32a3624f1c1b64068b85db","slug":"61530045282-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगी कुहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगी कुहू
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगी कुहू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड की कुहू गर्ग का चयन सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। प्रतियोगिता 30 जुलाई से पांच अगस्त तक चीन में आयोजित की जाएगी।
मंगलवार को राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि विश्व सीनियर चैंपियनशिप में जगह बनाने वाली कुहू प्रदेश की पहली खिलाड़ी बनीं हैं। वह मिश्रित युगल और महिला युगल टीम में चुनीं गईं हैं। कुहू की अभी मिश्रित युगल में 56वीं और युगल में 90वीं रैंक है। अपने शानदार खेल के जरिये कुहू लगातार तीन बार जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग कर चुकीं हैं। इस वर्ष कुहू ने दो अंतरराष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय रैकिंग टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। वह अभी मलेशियन ओपन खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं।