{"_id":"5b26c3ed4f1c1b214d8b6e33","slug":"61529267181-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमानीवाला पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, अंतेष्टि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमानीवाला पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, अंतेष्टि आज
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
जम्मू कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में शहीद हुए गोरखा रेजीमेंट के राइफलमैन विकास गुरुंग का पार्थिव शरीर रविवार को ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित उनके घर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शहीद विकास के पार्थिव शरीर को देखते ही उनकी मां बीना गुरुंग और बहन पूनम गुरुंग फफक पड़ीं। उन्हें किसी तरह से रिश्तेदारों ने संभाला।
दोपहर करीब डेढ़ बजे हवाई जहाज से शहीद विकास गुरुंग का पार्थिव शरीर देहरादून एयरपोर्ट जौलीग्रांट पहुंचा। इसके बाद सैन्य अधिकारी वाहन से शहीद जवान के पार्थिव शरीर को लेकर गुमानीवाला श्यामपुर स्थित घर पहुंचे। शहीद का पार्थिव शरीर गुमानीवाला पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने जब तक सूरज-चांद रहेगा विकास तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। भारतीय सेना के समर्थन में भी नारेबाजी की गई। इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी वीर सैनिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
शहीद विकास की अंत्येष्टि आज
पिता रमेश गुरुंग ने बताया कि शहीद बेटे की अंत्येष्टि सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पर की जाएगी। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचेंगे।